asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने अपने साथी सांसदों के साथ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 02 दिसंबर। लोकसभा का सदन लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है, जिससे जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। इस स्थिति से चिंतित होकर दमण-दीव सांसद उमेश बाबू पटेल ने अपने लोकसभा के साथी सांसद रिचर्ड वानलालहमांगाइहा एवं डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिंगकॉन के साथ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस अवसर पर सांसदों ने माननीय स्पीकर से विनम्र निवेदन किया कि चाहे इसके लिए कितने भी सख्त कदम क्यों न उठाने पड़ें, सदन की कार्यवाही निर्बाध रूप से चलनी चाहिए। लोकतंत्र की गरिमा और जनता के मुद्दों पर खुली एवं सार्थक चर्चा सर्वोपरि होनी चाहिए। सांसद उमेश बाबू पटेल ने कहा कि हंगामा नहीं, चर्चा चाहिए। जनता इंतज़ार कर रही है। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब सदन में हर मुद्दे पर खुलकर बात हो, न कि शोर-शराबे से कार्यवाही ठप हो। सांसदों ने विश्वास जताया कि माननीय स्पीकर के मार्गदर्शन में शीतकालीन सत्र के शेष दिनों में सदन सुचारु रूप से चलेगा और जनहित के सभी विषयों पर व्यापक चर्चा हो सकेगी।

Related posts

दमण कलेक्ट्रेट में मनाया गया गुजरात राज्य का स्थापना दिवस

Asli Azadi

संघ प्रदेश के ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ग्राउंड जीरो पर करते हैं अथक परिश्रम

Asli Azadi

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी गई जन्म जयंती

Asli Azadi

Leave a Comment