asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल के दीव केसमर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 07 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव से ठीक पहले दमण-दीव के निर्दलीय सांसद उमेश पटेल को झटका लगा है। दीव में निर्दलीय सांसद उमेश पटेल की जीत तय करने वाले उनके खास समर्थक नरसिंह चारणिया, उमेश रामा सहित के अग्रणियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमृता बामणिया और दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमणे ने वणाकबारा के दिग्गज राजनेता नरसिंह चारणिया, साउदवाडी के उमेश बामणिया सहित के लोगों को भाजपा का खेस पहनाकर विधिवत भाजपा में प्रवेश कराया। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सचिव कीर्ति गोहिल एवं क्रीडन शाह सहित भाजपा के अनेक अग्रणी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी ग्रुप ने उमेश पटेल की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लोकसभा चुनाव के 15 महीने के भीतर दीव के इन दिग्गजों ने सांसद उमेश पटेल का साथ छोडकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया। स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव से ठीक पहले इन सभी दिग्गजों का भाजपा प्रवेश पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। यहां बताना जरुरी है कि भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल के मार्गदर्शन में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया संघ प्रदेश के तीनों जिलों में भाजपा को मजबूत करने और जनाधार वाले नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। दीव में यह ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पार्टी की विजय में अहम भूमिका निभायेगा ऐसा जानकारों का मानना है।

Related posts

महेश आगरिया को संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाईयों ने दी बधाईयां

Asli Azadi

प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग ने दमण में 3 दिवसीय न्याय संहिता एग्जिबिशन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Asli Azadi

दानह पुलिस में 32 वर्ष की बेहतरीन सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मठ पुलिस अधिकारी पीआई हरीश राठौड

Asli Azadi

Leave a Comment