asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव में अनेक विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 20 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल दीव के दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन आज प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव शहर और इसके आस-पास चल रही विभिन्न परियोजनाओं का स्थल पर निरीक्षण किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज जलंधर के पास स्थित गेटवे होटल के सामने समर हाउस, च्द्रिरका माता सर्कल, जलंधर चक्रतीर्थ सड़क, आईएनएस खुकरी मेमोरियल सर्किल, खुकरी स्थित म्यूजियम, गंगेश्वर ट्राई जंक्शन के पास सड़क एवं पार्किंग जंक्शन, गंगेश्वर मंदिर परिसर एवं निर्माण, चर्च प्लाजा, नेहरू पार्क के पास पोर्टुगीज स्ट्रीट, सैंट पॉल चर्च, दीव फोर्ट हाउस, निर्माणाधीन सेवा सदन, आईएनएस खुकरी शिप परिसर, दीव सिटी में स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड, घोघला एंट्री गेट, घोघला इंटरनल स्ट्रीट, केबलकार साईट घोघला रोड, केबल कार पीसीसी वर्क, एमडीआर, ओडीआर, कोहिनूर सर्किल के पास एनएच वर्क तथा नायडा केव्स का दौराकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने सभी अधिकारियों एवं ठेकेदारों को सारे विकास कार्यों को सर्वोत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समग्र विकास हेतु दीव में अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के सर्वांगीण विकास को समर्पित प्रशासक प्रफुल पटेल समस्­त विकास कार्यों की गुणवत्­ता एवं समीक्षा सुनिश्चित करने हेतु दीव दौरे पर हैं।

Related posts

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आंबोली में सरकार आपके द्वारा कैम्प का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली के इतिहास में पहली बार झंडा चौक विद्यालय परिसर में होगा गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह

Asli Azadi

Leave a Comment