asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने देवका गार्डन की सीढियों पर चढा दी क्रेटा कार: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 11 जुलाई। पर्यटन नगरी दमण में अरब सागर के किनारे सौदर्यीकरण के कारण हजारों पर्यटक यहां आते है और खूबसूरती का लुफ्त उठाते है। लेकिन कुछ पर्यटक अपनी हरकतों की वजह से न सिर्फ अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालते है बल्कि सरकारी संपत्ति समान प्रोजेक्टों को नुकसान भी पहुंचाते है। कल ऐसी ही घटना देवका गार्डन के पास बनी। ब्लेक कलर की क्रेटा कार नंबर जीजे18-बीएस-3472 के चालक ने नशे की हालत में कार को देवका गार्डन की सीढियों पर स्टंट करते हुए चढा दिया। बताया जाता है कि कार चालक की इस हरकत को देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को सीढियों से उतरवाया और कार को जप्त कर कार चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई शुरू की है। इस घटना से नागरिकों में कार चालक के खिलाफ काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का भी मामला दर्ज होना चाहिए। ताकि कोई दूसरा ऐसी हरकत करने से सोचे।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी में नमोत्सव का आज से होगा आगाज, भारत के संस्कार, संस्कृति और संकल्प का है महोत्सव

Asli Azadi

दमण पुलिस विभाग ने मोटी दमण के कार्यक्रम को लेकर 7 और 8 मई के लिए ट्राफिक एडवाइजरी जारी की

Asli Azadi

दमण के दुनेठा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment