asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया नमो पथ का दौरा: पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं का लक्ष्य

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 03 जुलाई। केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज अचानक नानी दमण नमो पथ का दौरा किया। इस दौरे मेें प्रशासक प्रफुल पटेल ने नमो पथ से जुडी परियोजनाओं के स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और सरकारी ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रशासक प्रफुल पटेल प्रदेश में कोई भी योजना विजन के साथ अमल में लाने का निश्चय करते है। इसके बाद इसे धरातल पर उतारने के लिए ग्राउंड जीरो पर लगातार दौरा कर उस योजना की संभावना को तलाशते है। इसके बाद योजना पर दृढ निश्चय के साथ काम शुरू होता है। जिसका परिणाम केन्द्रशासित प्रदेशवासियों ने देखा ही है। राम सेतु, नमो पथ, खुकरी, नमो मेडिकल कॉलेज, नमो अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे दर्जनों उदाहरण है जो इस बात को प्रमाणित करते है कि इस प्रदेश को मॉडल प्रदेश बनाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल और उनकी टीम ने इस धरती पर अपना पसीना खुब बहाया है।

Related posts

दीव में फुग्रो परिवार की कोहिनूर होटल के पास हस्तगत की गई 200 करोड रूपये की 3,87000 स्क्वेयर फीट जमीन मामले में एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में प्रशासन की जीत

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने स्वदेशी चीजें अपनाने पर दिया जोर: दमण भाजपा कार्यालय पर की प्रेस ब्रिफिंग

Asli Azadi

दीव के वणाकबारा में फिशरमैन एसोसिएशन ने की बारापूजन

Asli Azadi

Leave a Comment