asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पॉलिकैब कंपनी में लीवर की सुरक्षा पर परिसंवाद का आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 11 जून। उच्च गुणवत्ता वाली देश की ब्रांडेड वायर एवं केबल निर्माता पॉलिकैब कंपनी अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दमण की यूनिट 1 के प्रशिक्षण संभागार में नानावटी मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मुंबई के डॉ. हार्दिक आर. शाह  स्पेशलिस्ट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य वार्ता पर परिसंवाद का आयोजन किया गया। पॉलिकैब कंपनी के प्रेसिडेंट रमेश कुंदनानी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नानावटी मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. हार्दिक आर. शाह के द्वारा कंपनी के प्रशिक्षण संभागार में दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक लीवर की सुरक्षा पर परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. शाह ने लीवर की स्थिति, लीवर प्रत्यारोपण और लीवर की बीमारी ओर प्रत्यारोपण से संबंधित बहुमूल्य जानकारी दी। यह स्वास्थ्य चर्चा अत्यधिक जानकारीपूर्ण और एक स्वस्थ कार्यस्थल वातावरण को बढ़ावा देने योग्य रही  जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर लीवर से संबंधित जानकारियो का लाभ लिया। इस मौके पर लायंस क्लब वापी की टीम के साथ कंपनी के एचआर मैनेजर दिनेश सिंह, कुमुद झा, एचएसई मैनेजर जय मेहता, तापस प्रमाणिक, अरूप सरकार, विशेष सिंह, रमाकांत शर्मा, जय शंकर तिवारी, सचिन, अश्विन यादव, नैना दमणिया, वैभवी टंडेल, सीएम पाण्डेय, प्रवीण पाटील गुलाब, अजय शर्मा तथा आला अधिकारी और स्टाफ मौके पर उपस्थित थे।

Related posts

दमण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पक्षीशाला का किया उद्घाटन

Asli Azadi

गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: दानह एवं दमण-दीव का लगातार तीसरे साल शानदार प्रदर्शन, 91.13% रहा परीक्षा का परिणाम

Asli Azadi

दीव के बुचरवाड़ा मेन रोड पर एक बोलेरो पिकअप अचानक पलटी

Asli Azadi

Leave a Comment