asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

केंद्रीय राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने दीव के गंगेश्वर मंदिर में चलाया सफाई अभियान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 16 जनवरी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल दीव के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने दीव के फुदम स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सफाई अभियान में शामिल हुए। पीएम मोदी ने अयोध्या के श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने विस्तार के मंदिरों में श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाने के लिए लोगों का आह्वान किया था। पीएम मोदी के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने के आह्वान पर अमल करते हुए दीव दौरे पर आये केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल एवं दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे के नेतृत्व में दीव के गंगेश्वर महादेव मंंदिर एवं उसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान दीव दौरे पर आये केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने गंगेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद सफाई अभियान में शामिल होकर मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया। इस दौरान गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण तथा आसपास के स्थलों पर साफ-सफाई की गयी। इस सफाई अभियान में दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लखमणे, दीव नगरपालिका प्रमुख हेमलता सोलंकी, दीव जिला पंचायत प्रमुख रामजी बामणिया, उपप्रमुख लक्ष्मी मोहन, चुने हुए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने शामिल होकर अपना श्रमदान दिया।

Related posts

प्रशासन ने आदिवासी विकास संगठन प्रबंध समिति को किया निलंबित, प्रशासक की नियुक्ति की

Vijay Bhatt

दानह जिला प्रशासन ने खानवेल के 500 बाढ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल ने आंगणवाड़ी कार्यकर्ता, आंगणवाड़ी सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं के वर्तमान मानदेय में वृद्धि की घोषणा की

Vijay Bhatt

Leave a Comment