asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश टीम की हुई घोषणा: सर्व समाज का मिला साथ

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 दिसंबर। भाजपा हाईकमान द्वारा केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा महिला मोर्चा की कमान आदिवासी बहुल क्षेत्र दादरा नगर हवेली जिले की शिक्षित युवा आदिवासी महिला निशा भावर को सौंपी थी। प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर ने भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के मार्गदर्शन में तीनों जिलों से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की टीम का चयन शुरूकिया था। 27 दिसंबर को सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर ने अपनी प्रदेश टीम की घोषणा की। इस टीम में डॉ. प्रमिला उपाध्याय एवं प्रतिभा स्मार्ट को महामंत्री बनाया गया है। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी जया गवली, उषा नायर, वंदना पटेल, विजेता शर्मा, जशविंदर कौर एवं गौरी सोलंकी को सौंपी गई है। इसके साथ ही कुंता वरठा, मोक्षिका पटेल, रेखा पटेल, सुनीता पटेल, हेमाक्षी राजपूत एवं ज्योति भावर को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि क्रिना पाठक को कोषाध्यक्ष, नम्रता हलपति एवं जयश्री भुरकुड को सोशल मीडिया संयोजक तथा भाविका टंडेल को आईटी सेल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरतलब है कि इस टीम के गठन में तीनों जिलों के सामाजिक ताने-बाने को ध्यान में रखा गया है। सर्व समाज की महिलाओं ने इस टीम के गठन में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर को अपना पूरा सहयोग दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की यह टीम मोदी सरकार और प्रदेश प्रशासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। साथ ही साथ पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे महिला आत्मनिर्भर अभियान का और ज्यादा विस्तार करेगी। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा के पांचों जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। जिसमें अश्विना भंडारी को सिलवासा शहर जिला प्रमुख, मीणा वरठा को सिलवासा ग्रामीण जिला प्रमुख, कृतिका पटेल को खानवेल जिला प्रमुख, रूक्ष्मणी भानुशाली को दमण जिला प्रमुख और जमना वीरा को दीव जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल की प्रदेश वासियों को भेंट: 18 मीटर चौडी सडकों पर असीमित एफएसआई देने का लिया निर्णय

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सिलवासा के मसाट में बने अत्याधुनिक ओआईडीसी गोडाउन की ली मुलाकात

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप को विकास के लक्ष्य की तरफ बढाया

Asli Azadi

Leave a Comment