asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

दीव स्मार्ट सिटी की दहलीज पर पहुंचा

  • पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रशासक प्रफुल पटेल की मेहनत का परिणाम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 19 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीव को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया था। पिछले 1 दशक से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल और उनकी टीम द्वारा दीव में ग्राउंड जीरो पर की गई मेहनत का परिणाम अब साफ-साफ नजर आने लगा है। दीव स्मार्ट सिटी की दहलीज पर पहुंच चुका है। छोटे से दीव में केंद्र सरकार ने प्रशासन के माध्यम से शक्षिा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सहित विभन्नि परियोजनाओं को शुरू किया था। प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में सभी परियोजनाओं की समय-समय पर ग्राउंड जीरो पर समीक्षा होती रहती है। पिछले दो दिनों से प्रशासक प्रफुल पटेल अपने दीव दौरे में लगभग सभी परियोजनाओं का दौरा कर ग्राउंड जीरो पर समीक्षा कर रहे है। इस दौरे के दौरान परियोजनाओं की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है इसे देखकर कहा जा सकता है कि दीव स्मार्ट सिटी की दहलीज पर पहुंच चुका है। ज्ञात हो कि दीव दौरे के दूसरे दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव जिले के विभन्नि विकासमूलक परियोजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता की वस्तिृत समीक्षा की। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने वडलीमाता स्कूल, वणाकबारा स्कूल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर वणाकबारा, नक्षत्र वन, खुकरी संग्रहालय, जलंधर जंक्शन के पास शेष भूमि का विकास, प्रोमिनेड और ओडीआर-4 के जंक्शन पर स्थित गंगेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इसके पश्चात प्रशासक प्रफुल पटेल ने फोर्ट रोड- प्रोमेनेड रोड के नमूने एवं पौधारोपण कार्य, पेन्साओ बेइरा मार की डिज़ाइन तथा नायडा गुफाओं का निरीक्षण किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने नर्दिेश दिए कि नर्मिाण कार्यों में नर्धिारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनश्चिति करते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Related posts

पूर्व सांसद लालू पटेल को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

Asli Azadi

दानह जिला पंचायत सभागार में हुई सामान्य सभा: विकास जरूरतों एवं समस्याओं पर हुआ मंथन

Asli Azadi

दिलीपनगर ग्राउंड में रावण दहन के साथ नागरिकों और युवाओं ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

Asli Azadi

Leave a Comment