असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 16 नवंबर। दादरा नगर हवेली जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभागार में सीडीपीओ अधिकारियों एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों तथा सभी पंचायतों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, कम उम्र में गर्भधारण, बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता तथा गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम एवं वॉर्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ळी’ी-टअठअर हेल्पलाइन 14416 के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। सुरक्षित बचपन, स्वस्थ समाज एवं शिक्षित भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया।

