asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण प्रशासन ने मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस: पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के महत्व पर हुई चर्चा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दमण प्रशासन द्वारा आज समाहर्तालय मोटी दमण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रचार विभाग के निदेशक सह संयुक्त सचिव नागेन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर दमण एवं दीव के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रियांशु सिंह तथा विभाग के कर्मचारी सहित दमण, दादरा नगर हवेली तथा वापी-वलसाड क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नागेन्द्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस स्वतंत्र एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों, प्रेस की स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी इसकी अहम भूमिका है। इस वर्ष के विषय पत्रकारिता : लोकलुभावन या जिम्मेदार? (खङ्म४१ल्लं’्र२े: ढङ्मस्र४’्र२३ ङ्म१ फी२स्रङ्मल्ल२्रु’ी) पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता, निष्पक्षता और तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण चुनौती है। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल लोकप्रियता हासिल करना नहीं, बल्कि सत्य एवं तथ्यों के आधार पर जनहित में समाचार प्रस्तुत करना होना चाहिए। उन्होंने जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक संवाद और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की जिम्मेदारियों तथा लोकतांत्रिक समाज में प्रेस की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन पत्रकारिता के मूलभूत आदर्शों-सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, स्वतंत्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व-को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत दमण में मेगा बीच क्लीनअप ड्राइव का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण में सभी 16 पंचायतों में सरपंच एवं पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप को विकास के लक्ष्य की तरफ बढाया

Asli Azadi

Leave a Comment