asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने भाजपा पर जबरन भीड़ जुटाने और योजनाओं का डर दिखाने का लगाया आरोप

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 6 नवंबर। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा द्वारा दीव में निकाली गई लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर राजनीति गरमा गई है। दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने 5 नवंबर 2026 को बयान जारी कर कहा है कि भाजपाईयों ने पूरे देश में हद कर दी। लोकतंत्र बचाने निकले थे, सरकार आपकी, शासन आपका, प्रशासन आपका, सबकुछ आपका पर आपको रास्ते पर उतरना पडा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के दबाव के कारण प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक और शासन-प्रशासन को सड़क पर उतरना पड़ा। केतन पटेल ने कहा कि अगर मैं दमण-दीव की बात करूं तो यहां पर भी भाजपाईयों ने हद पार कर दी। केतन पटेल ने आरोप लगाया कि दीव में भी लोगों को जबरन घरों से निकालकर भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली में लाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को धमकी दी गई कि यदि वे रैली में नहीं आए तो स्कीम के तहत जो पेंशन दी जा रही है वह पेंशन बंद कर दी जाएगी, आवास योजना के तहत मिला घर छीन लिया जाएगा और डीजल सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। केतन पटेल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा किसी पार्टी का नहीं, बल्कि जनता के टैक्स का पैसा है न कि भाजपाईयों का। हद तो आपने तब पार कर दी जब दमण-दीव मेंे घर-घर जाकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं कि आपका यह जो घर है वह इलिगल है और उसको तोड दिया जाएगा। अरे भाई पूरे दमण-दीव सालों से और पुर्तगाल के समय से और जब से 1947 में सरकार बनी तब से पंचायत और म्युनिसिपालिटी घर नंबर देती आ रही है और लोग टैक्स देते आ रहे हैं। केतन पटेल ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि जब 400 शिक्षकों की भर्ती दमण-दीव और दादरा नगर हवेली के बाहर से की गई, तब भाजपा कहां थी? जब पंचायत और म्युनिसिपालिटी में टैक्स बढ़ाए गया तब आप कहां थे? पंचायत और म्युनिसिपालिटी में कचरे के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाने और बिजली के निजीकरण पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले लोगों का बिजली बिल 500 रुपये आता था, अब 5000 रुपये आ रहा है भाजपा क्या कर रही है?
केतन पटेल ने निर्दलीय सांसद उमेश पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि उमेश पटेल दमण-दीव भाजपा की बी टीम है। हाईकमान ने भी उन्हें कहा है कि भाजपा के सिंबल पर चुनाव लडना है। केतन पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मैंने पहले ही जनता को इस बारे में आगाह किया था, लेकिन जनता को गुमराह किया गया। उमेश पटेल जनता को गुमराह करने आया था और मुर्ख बनाकर चला गया। केतन पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार उमेश पटेल ने मुझे भाजपा की बी टीम बताया था और भाजपा से मिले होने की बात कही थी। लेकिन चुनाव परिणाम आने के दो महीने बाद ही मुझ पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड करवा दी गई। अगर मैं भाजपा को सपोर्ट करता तो मेरे पास ईडी आती? अंत में उन्होंने कहा कि अब दमण-दीव और दादरा नगर हवेली की जनता भाजपा और सो-कॉल्ड निर्दलीय नेताओं को अच्छी तरह पहचान चुकी है।

Related posts

दीव के वणाकबारा में फिशरमैन एसोसिएशन ने की बारापूजन

Asli Azadi

पीएम मोदी ने 149वीं रथयात्रा से पहले भेजा अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में विशेष प्रसाद

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को लिखा पत्र

Asli Azadi

Leave a Comment