asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल का सख्त संदेश: मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं मेरी मर्जी से आया था और मेरी मर्जी से ही जाऊंगा

  • वर्ष 2016 से ही दो पोपट मेरे तबादले की चिट्ठी निकालते आये हैं, 2026 में भी फिर पोपट ने मेरे जाने की चिट्ठी निकाली थी: प्रशासक प्रफुल पटेल
  • पिछले 10 सालों में संघ प्रदेश में डर का माहौल दूर हुआ है, नागरिकों में आत्मविश्वास बढा है, आज दानह के दूर-दराज का आदिवासी भी कलेक्टर और एसपी को सीधे मिलकर अपनी शिकायत बता सकता है: प्रशासक प्रफुल पटेल – संघ प्रदेश थ्रीडी का अद्भुत विकास गौरव की अनुभूति कराता है: प्रशासक प्रफुल पटेल
  • संघ प्रदेश वासियों को प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीपावली और नये साल की शुभाकामनाएं दी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 5 नवंबर। प्रशासक केनिवासस्थान पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन में प्रशासक प्रफुल पटेल ने फिर एक बार उनके तबादले की बात फैलाने वाले लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि 2016 से लेकर 2026 तक प्रदेश के दो पोपट लगातार मेरे तबादले की चिट्ठी निकाल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले राज्यपालों के तबादले के समय भी पोपट ने फिर चिट्ठी निकाली थी। मैं 2016 से ही कह रहा हूं कि मैं मेरी मर्जी से आया था और मेरी मर्जी से ही जाऊंगा। प्रफुल पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। प्रशासक प्रफुल पटेल ने स्नेह मिलन के मंच से प्रदेश में हुए बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि सडक ,पानी, बिजली सहित विकास का काम कोई भी कर सकता है। लेकिन आम जनता में से डर को दूर करना, आत्मविश्वास बढाना बडा चुनौती वाला काम था। 2016 में यहां का आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि कोई भी व्यक्ति विशेष की परमिशन के बगैर न कोई सरकारी कार्यक्रम में जा सकता न कोई सरकारी अधिकारी को मिल सकता था। लेकिन आज पिछले 10 सालों में संघ प्रदेश के नागरिकों में डर का माहौल समाप्त हो गया है और आत्मविश्वास बढ चुका है। आज दादरा नगर हवेली का एक आदिवासी नागरिक बिना किसी डर के आत्मविश्वास के साथ कलेक्टर और एसपी से मिलकर अपनी बात रख सकता है। आज साधारण व्यक्ति भी पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने अधिकारों के लिए खडा हो सकता है और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रख सकता है। यहीं वास्तविक बदलाव विकास की पहचान है। संघ प्रदेश थ्रीडी का अद्भुत विकास गौरव की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ प्रदेश में विकास अभियान जारी रहेगा। आज इस अवसर पर संघ प्रदेशवासियों को आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेशवासियों को दीपावली एवं नये वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Related posts

दमण लाइट हाउस बीच पर मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Asli Azadi

नशा मुक्त भारत का संदेश, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

Asli Azadi

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

Leave a Comment