- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, दमण नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका टंडेल, दमण जिला पंचायत प्रमुख धरम पटेल ने भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी को गुलदस्ता भेंटकर गर्मजोशी से किया स्वागत
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 03 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी का आज प्रदेश भाजपा कार्यालय दमण में आगमन हुआ था। इस अवसर पर दमण स्थित भाजपा कार्यालय में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, दमण नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका टंडेल, दमण जिला पंचायत प्रमुख धरम पटेल ने भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी को गुलदस्ता भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर दमण अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वसीम सैयद एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

