asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा पीएम मोदी के पिताजी के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दमण में भाजपाईयों ने निकाला विरोध मार्च

– भाजपाईयों ने दमण की सड़कों पर हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में किया नारेबाजी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दमण में भाजपाईयों ने विरोध मार्च निकाला। दमण की सड़कों पर हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नरेन्द्र मोदी के पिताजी के विरूद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आज शाम दमण भाजपा कार्यालय पर बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नरेन्द्र मोदी के पिताजी के विरूद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। यह विरोध मार्च भाजपा कार्यालय से होकर नानी दमण बस स्टॉप तक निकाला गया। इस अवसर पर बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और इसकी घोर निंदा की। इस टिप्पणी के विरोध में दमण में निकाले गए विरोध मार्च को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की गहरी नाराजगी और आक्रोश को व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से सत्ता से बाहर घोटालेबाज कांग्रेस और उनकी साथी पार्टिया पिछले कई समय से देश में अराजकता फैलाने का प्रयत्न कर रही है। कभी वो देश में युवाओ को ॠील्ल – ॠ का नाम देकर देश को नेपाल, बांग्लादेश और फ्रांस बनाने का सपना देखती है तो कभी विभिन्न प्रकार के अनर्गल आरोप लगाकर देश में सत्ता परिवर्तन (फीॅ्रेी उँंल्लॅी) करने का खुलेआम आह्वान करती है। देश के लोगों द्वारा उनके मंसूबों को नकारे जाने से हताश उनका शीर्ष नेतृत्व अब गाली-गलौच पर उतर आया है, जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। दमण की पावन धरती से उन्होंने विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा कि हम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदीजी के सक्षम नेतृत्व और विकास को लेकर जनता के बीच जायेंगे और 2029 में विपक्षी दलों को दिखा देंगे कि देश नरेंद्र मोदीजी के विकास की राजनीति के साथ खड़ा है और कांग्रेस और उनके सहयोगियों की अराजकतावादी और विघटनवादी राजनीति को देश ने नकार दिया है। इस विरोध मार्च में दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू माढा, धर्मेश चौहान, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, सिलवासा ग्रामीण जिला अध्यक्ष दीपक प्रधान, दमण नगरपालिका प्रमुख दीपिका टंडेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल टंडेल, काउंसिलर सिंपल टंडेल, कचीगाम सरपंच फाल्गुनी पटेल सहित चुने हुए जनप्रतिनिधियों एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दमण के नागरिक भी शामिल रहे।

Related posts

नानापोंढा में वलसाड जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा आयोजन

Asli Azadi

दमण: भीमपोर की ऋषि पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग से मचा हडकंप:फायर ब्रिगेड की टीम ने बडी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप को विकास के लक्ष्य की तरफ बढाया

Asli Azadi

Leave a Comment