asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दानह के सुरंगी ग्राम पंचायत में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 22 अक्टूबर। दादरा नगर हवेली के सुरंगी ग्राम पंचायत कार्यालय में 22 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिलवासा के तत्वावधान में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, यातायात नियमों और नि:शुल्क कानूनी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट (पुराना एवं नया), नालसा संवाद योजना 2025 तथा नालसा डॉन एवं जागृति योजना 2025 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडवोकेट आर. पी. शुक्ला ने मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने और कानून में किए गए संशोधनों के बारे में बताया। उन्होंने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही नालसा संवाद योजना 2025 के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी सहायता एवं परामर्श सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि पात्र जरूरतमंद व्यक्ति नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं नालसा डॉन एवं जागृति योजना 2025 के तहत महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में सुरंगी पंचायत के सरपंच संजय राउत, जिला पंचायत सदस्य, आंबोली पंचायत के सरपंच, पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में भाग लेकर कानूनी जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही लोगों से कानून का पालन करने और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई।

Related posts

परियारी ग्राम पंचायत में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में पश्चिम रेलवे में बंद लिफ्ट-एस्केलेटर और तत्काल टिकट दलाली का उठाया मुद्दा

Asli Azadi

सबकी योजना सबका विकास के तहत परियारी ग्राम पंचायत में हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

Leave a Comment