asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया एवं भाजपा पदाधिकारियों ने जेटी के राजा का लिया आशीर्वाद

– संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश पटेल, दमण जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल, दमण जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री भावेश पटेल, दमण जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा रूक्षमणी भानुशाली सहित ने बप्पा की उतारी आरती
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 सितंबर। दमण में जेटी ग्रुप द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में भाजपा पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश पटेल, दमण जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल, दमण जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री भावेश पटेल, दमण जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा रूक्षमणी भानुशाली, मिनाक्षीबेन, मित्तलबेन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती उतारी और प्रदेश एवं देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जेटी ग्रुप गणेश महोत्सव के आयोजक और काउंसिलर कल्पेश सीताराम ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान आयोजक मंडल की ओर से सरल दमणिया, जिकेश टंडेल, सुनीलभाई, धर्मेशभाई सहित बडी संख्या में गणेश भक्त मौजूद रहे।

Related posts

सिलवासा के खेरड़ी पंचायत क्षेत्र की नहर में केमिकल युक्त पानी छोड़ने का आरोप: ग्रामीणों में नाराजगी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग से कार्रवाई की मांग

Asli Azadi

सेवा सेतु कैंप के तहत रांधा और खानवेल ग्राम पंचायतों में हुआ प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम

Asli Azadi

दमण दौरे पर आये पीएम मोदी का स्वागत करने का अवसर डीएमसी काउंसिलरों को भी मिला

Asli Azadi

Leave a Comment