asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वलसाड एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी: गांजा के जत्थे के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, वापी, 7 सितंबर। गुजरात पुलिस की वलसाड स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.961 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 4,98,050 रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरी कार्रवाई सूरत विभाग के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह और वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जाडेजा के सीधे मार्गदर्शन में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण और सेवन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई है। वलसाड एसओजी के पुलिस इंस्पेक्टर डी.डी. परमार और सब-इंस्पेक्टर वाई.पी. हडीया के नेतृत्व में पुलिस टीम भिलाड थाना क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद रोड राष्ट्रीय राजमार्ग सं-48 पर स्थित वलसाड जिला के उमरगाम के तलवाड़ा ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए चार युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में मोहम्मद मोमिन उर्फ रेहान (उम्र 29 वर्ष) निवासी सांईकृपा अपार्टमेंट, रूम नं. 8 नरोली रोड, दादरा नगर हवेली एवं मूल निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश, राहुलसिंह जगतसिंह (उम्र 26 वर्ष) हाल निवासी दादरा (रोहितवास), सिलवासा, मूल निवासी ग्राम मजौहली, जबलपुर-मध्य प्रदेश, खुश्नूर आलम इशराफील शाह (उम्र 27 वर्ष) हाल निवासी नानी तंबाड़ी (संतोष पटेल की चाल), वापी, वलसाड, मूल निवासी ग्राम एवं पोस्ट शाहपुर, भोजपुर, बिहार और संदीपकुमार मुन्नूलाल गौतम (उम्र 26 वर्ष) हाल निवासी साईं कृपा अपार्टमेंट, नरोली रोड, सिलवासा, मूल ग्राम कसधना, पोस्ट जीगना, निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश सामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 5,83,050 रूपये का सामान जब्त किया है, जिसमें 9.961 किलोग्राम (कीमत: 4,98,050 रूपये) गांजा, 5 मोबाइल (कीमत: 85,000 रूपये) सहित पार्सल के 5 खाली रैपर और गांजा ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए 4 थैले/बैग जैसे अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(सी), 20(बी)(कक)(बी) और 29 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में पुलिस इंस्पेक्टर डी. डी. परमार, पुलिस सब-इनस्पेक्टर वाय. पी. हडीया, असिस्टेंट सब-इस्पेक्टर विक्रम मनु, असिस्टेंट सब-इस्पेक्टर भावेशकुमार मगन, असिस्टेंट सब-इस्पेक्टर सैयद बाबन, हेड कांस्टेबल दीपकसिंह बापुसिंह, हेड कांस्टेबल हसमुख गीगा, हेड कांस्टेबल दिग्विजयसिंह विक्रमसिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मदसफी सुलेमान, हेड कांस्टेबल नीतीन मनजी, हेड कांस्टेबल किरीटसिंह धरमशी, हेड कांस्टेबल महेन्द्रदान जीलूभा, पुलिस कांस्टेबल वरुण हरिशचंद्र, ड्राइवर असिस्टेंट सब-इस्पेक्टर सुनीलकुमार सुरेशचंद्र और ड्राइवर हेड कांस्टेबल रमेश भगु शामिल रहे, जिन्होंने आपसी तालमेल (टीमवर्क) से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन मेले wtm में केंद्र शासित प्रदेश थ्रीडी और लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों खूबसूरती किया गया पेश

Asli Azadi

न्यायिक अधिकारी सरकारी कर्मचारी नहीं, उनकी अलग श्रेणी: सुप्रीम कोर्ट

Asli Azadi

वरकुंड भाजपा मंडल की हुई बैठक : आगामी कार्यक्रमों की दी गई जानकारी

Asli Azadi

Leave a Comment