asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

दमण सब जेल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 सितंबर। राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण दमण और एडवोकेट बार एसोसिएशन दमण के संयुक्त सहयोग से मोटी दमण स्थित सब जेल में आज सुबह 9:45 बजे कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वकील मयंक पटेल ने प्ली बारगेनिंग के बारे में कैदियों को जानकारी दी। वकील अल्पेश दमणिया ने कैदियों के अधिकार और मुकदमे के बारे में विस्तार से बताया। वकील जगदीश दमणिया ने जमानत प्रावधान के बारे में जानकारी दी। मोटी दमण सब जेल में कैदियों के लिए आयोजित कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में कैदियों के अधिकार एवं अन्य प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दमण दौरे को लेकर भाजपाईयों ने शुरू की स्वागत की भव्य तैयारियां

Asli Azadi

पीएम मोदी के मेक इन इंडिया विजन को दादाचनजी ग्रुप ने कायरिश इनोटेक के जरिये किया साकार

Asli Azadi

जय कॉर्प लिमिटेड ने सीएसआर के तहत सिलवासा कलेक्ट्रेट में तीन दिव्यांगों को वितरित किया ई-रिक्शा

Asli Azadi

Leave a Comment