asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के वणाकबारा कोली समाज ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, एनिमेशन से कृष्ण लीलाओं का कराया दर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 05 सितंबर। दीव के वणाकबारा में कोली समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वणाकबारा स्थित महाकालेश्वर मंदिर को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सजाया गया था और एनिमेशन के माध्यम से कृष्ण लीलाओं का दृश्य प्रस्तुत किया गया था। मंदिर में भक्तों के लिए कृष्ण भगवान के बाल स्वरूप, शेषनाग के साथ कृष्ण लीला, कृष्ण भगवान द्वारा गोपियों के वस्त्र चोरी करने एवं महादेव के दर्शन सहित अनेक आकर्षक दृश्य एनिमेशन द्वारा प्रदर्शित किये गये थे। इस अनोखी कृष्ण लीला को देखने के लिए बडी संख्या में भक्त उमडे थे। दोपहर के बाद महाकालेश्वर मंदिर से श्रीकृष्ण भगवान की भव्य पालखी यात्रा निकाली गई थी। यह पालखी यात्रा वणाकबारा की विभिन्न शेरियों में घूमी, जहां पर बडी संख्या में भक्तों ने भगवान कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन रामजी पारसमणी तथा उनके परिवार के सहयोग से किया गया था। समस्त खारवा समाज द्वारा श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती करके भगवान को पालखी में स्थापित किया गया। जिसके बाद पालखी यात्रा निकाली गई।

Related posts

दमण के मरवड में नमो अस्पताल का 12 अगस्त को होगा शुभारंभ

Asli Azadi

सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए झोलावाड़ी पंचायत में हुआ कार्यक्रम

Asli Azadi

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच बोलने का अवसर नहीं मिलने पर सांसद उमेश पटेल ने जताई नाराजगी

Asli Azadi

Leave a Comment