asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी के दमण दौरे को लेकर भाजपा ने भेंसरोल ग्राम पंचायत में किया जनसंवाद कार्यक्रम, नागरिकों को दिया आमंत्रण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 03 जून। पीएम मोदी के 5 जून को होने वाले दमण दौरे को लेकर आज भाजपा ने भेंसरोल ग्राम पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को पीएम मोदी के कार्यक्रम में बडी से बडी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। भेंसरोल ग्राम पंचायत सरपंच सविता पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, महामंत्री जिग्नेश पटेल, दमण भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल ने कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित नागरिकों को 5 जून को पीएम मोदी के आगमन के दौरान उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही नागरिकों को पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।

Related posts

खेलो इंडिया बीच गेम्स प्राकृतिक रूप से सुंदर सतह पर प्रतिभा दिखाने का मंच: खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित दमण पुस्तक मेले को मिला जनता का अद्भुत प्रतिसाद

Asli Azadi

दमण नमो पथ पर थ्रीडी मॉनसून फेस्टिवल-2026 का हुआ आगाज:उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कराया प्रारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment