asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

खानवेल में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 21 अगस्त। दादरा नगर हवेली जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी तरह पिछले वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था और लगभग 1000 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जोड़ा गया था। जिला प्रशासन की तरफ से उप जिला अधिकारी अमित कुमार द्वारा बताया गया कि प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेला 25 अगस्त 2026 को पुरानी प्राइमरी स्कूल खानवेल चार रास्ता में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन ने प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं और मेले को सफल बनाने में सहयोग करें। श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रोजगार मेले में युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संपर्क करने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रशासन का प्रयास है कि स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर खानवेल पहुंचकर रोजगार मेले में सक्रिय रूप से भाग लें।

Related posts

दमण जिले में गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा में पीओपी की मूर्तियों के निर्माण, बिक्री, स्थापना एवं विसर्जन पर लगाया गया प्रतिबंध

Asli Azadi

सिलवासा में जेम्स ऑफ इंडिया पहल के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित हुई जागरूकता बैठक

Asli Azadi

श्री माछी महाजन व्यवस्थापक समिति 2026-2029 की नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से हुआ गठन

Asli Azadi

Leave a Comment