asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण जिला पंचायत कार्यालय पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर उपाध्यक्षा रीना पटेल ने किया ध्वजवंदन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 अगस्त। दमण जिला पंचायत कार्यालय पर भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना हरीश पटेल ने ध्वजवंदन किया और दमणवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल ने कहा कि प्रशासक प्रफुल पटेल के गुजरे 10 वर्षों के कार्यकाल में संघ प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं सहित प्राय: सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासक प्रफुल पटेल के प्रयासों से नमो मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और नमो एयरपोर्ट की सुविधा से यहाँ के लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। नमो एयरपोर्ट से दमण से दिल्ली तक एयर कनेक्टिविटी हुई है। यह संघ प्रदेश इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, निफ्ट, लॉ कॉलेज सहित उच्च शैक्षणिक संस्थानों के साथ एजुकेशनल हब बन रहा है। इसके पूर्व उन्होंने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस कार्यक्रम में बीडीओ मिहिर जोशी और जिला पंचायत, बीडीओ ऑफिस, सीडीपीओ और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के स्टाफ, स्कूली विद्यार्थियों एवं जिला पंचायत सदस्यों तथा नागरिकों की मौजूदगी रही।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेश थ्रीडी में लगातार 10वीं बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर फहरायेंगे तिरंगा

Asli Azadi

दमण में स्कूली बच्चों ने नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत ली शपथ

Asli Azadi

पीएम मोदी की दमण यात्रा पर पूर्व सांसद लालू पटेल ने पटलारा में किया जनसंवाद: नागरिकों को 5 जून को बडी संख्या में उपस्थित रहने का किया आह्वान

Asli Azadi

Leave a Comment