asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण नगरपालिका कार्यालय पर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: डीएमसी सीओ ने फहराया तिरंगा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 अगस्त। दमण नगरपालिका कार्यालय पर बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर डीएमसी सीओ डॉ. संजाम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिसके बाद राष्ट्रगान और औपचारिक सलामी हुई। इस अवसर पर काउंसिलरों में अस्पी दमणिया, तमन्ना मिठाणी, सिंपल टंडेल, रश्मि हलपति, प्रमिला राणा, नीला राणा और कल्पेश सीताराम उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी, अधीक्षक, इंजीनियर, पर्यवेक्षी कर्मचारी, कार्यालय कर्मचारी और सफाई कर्मचारियों सहित पूरा नगरपालिका परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगरपालिका के फ्रंटलाइन कर्मचारियों के समर्पण को प्रोत्साहित करने के लिए पिछले महीने के दौरान बेहतरीन सेवा देने वाले विभिन्न वार्डों के कर्मचारियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ डॉ. संजाम सिंह ने अपने कार्यकाल के पिछले तीन वर्षों में किए गए प्रमुख नागरिक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन साल का बदलाव और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में सुधार हुआ है। शहरी नवीनीकरण में दमण गार्डन का जीर्णोद्धार, नई हरित जगहों (ग्रीन स्पेस) का निर्माण और आधुनिक स्ट्रीट लैंडस्केपिंग शामिल हैं। जन-सुविधाों में एक समर्पित नाइट मार्केट, नए बस स्टैंड और बेहतर पुलिस स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और नागरिक सुविधाओं में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, पानी को शुद्ध करने की बेहतर प्रक्रियाएं और सड़कों के नेटवर्क का विस्तार, सड़क का काम और पाइपलाइन बिछाना, सभी वार्डों में भूमिगत जल निकासी और साफ पानी वितरण नेटवर्क की पाइपलाइन बिछाने का काम अब 80% पूरा हो चुका है। बाकी पाइपलाइन बिछाने और सड़कों की मरम्मत का काम मानसून के मौसम के तुरंत बाद शुरू होगा। डिजिटल गवर्नेंस में आसान ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत, जिसमें ऑटोमेटेड डिजिटल हाउस-टैक्स कलेक्शन सिस्टम शामिल है। विकसित भारत का विजन के तहत कार्यक्रम का समापन बुनियादी ढांचे, रक्षा, पर्यटन, शिक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में देश की समग्र प्रगति को नमन करने के साथ हुआ। विकसित भारत की राष्ट्रीय थीम पर जोर देते हुए, अधिकारियों ने युवाओं के नेतृत्व में विकास और विकसित भारत के विजन के अनुरूप टिकाऊ नगरपालिका बुनियादी ढांचे के प्रति डीएमसी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related posts

दमण में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती एवं चौथे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Asli Azadi

संघ प्रदेश लक्षद्वीप के विकास अभियान को आगे बढाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल पहुंचे लक्षद्वीप

Asli Azadi

Leave a Comment