asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण का सराहनीय प्रयास: देश के रक्षकों के नाम एक राखी अभियान संपन्न

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 11 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश करते हुए नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण द्वारा देश के रक्षकों के नाम एक राखी नामक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। नाइटिंगेल फाउंडेशन का उद्देश्य सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति समाज में सम्मान और कृतज्ञता का भाव जागृत करना है। इसी भावना के साथ सैकड़ों नागरिकों ने एकत्र होकर अपनी राखियां उन वीर सैनिकों के नाम समर्पित कीं जो दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। इस पुण्य अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोगिनी कांता दीदी रहीं। कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में शौर्य रक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट वापी की संस्थापक अश्विनी राणे, मानदेसी फाउंडेशन की संयोजक ज्योति कल्पांडे, लेखाकार मंजु पाटिल, शिवम मित्र मंडल की अध्यक्षा ज्योति पटेल, बागमी मिश्रा का सहयोग रहा। नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण की संस्थापक अध्यक्षा प्रतिभा स्मार्ट ने इस अवसर पर कहा कि नाइटिंगेल फाउंडेशन सदैव समाज सेवा और देश सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। आज हमने रक्षाबंधन के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमारा हर धागा हमारे जवानों के साथ जुड़ा है। आपकी एक राखी, उनकी हिम्मत बनेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य महिलाओं की उपस्थित रही। सभी ने एक स्वर में जवानों की लंबी उम्र और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण द्वारा एकत्रित की गई सभी शौर्य रक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट वापी के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाई जाएंगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासित, देशभक्तिपूर्ण एवं प्रेरणादायी माहौल में नाइटिंगल फाउंडेशन दमण की संयुक्त कोषाध्यक्ष अनीता कबाड़ी, संयोजक अर्चना पखाले, सह संयोजक उज्ज्वला सेंडे, मीडिया प्रभारी शीतल धवड़े, मंजुदेवी वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य वैशाली अदयाल, वैशाली भावसार, सुनीता पाटोले, योगिता जैन, पल्लवी पाटील, अर्चना शर्मा, मनीषा पाटिल, तृप्ति पराते, लीना पाटील, अंजली मालोदे, उज्जवला मोरे, श्रुति स्मार्ट, कंचन चौधरी आदि के सक्रिय सहयोग से सफलता के साथ संपन्न हुआ। नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन की ऐतिहासिक उपलब्धि

Asli Azadi

गांधीनगर में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह: गुजरात पुलिस को मिले 449 नए पीएसआई

Asli Azadi

गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास नवंबर में मुंबई, दमण और दीव में आयोजित करेगा दूतावास सेवा के लिए कैंप

Asli Azadi

Leave a Comment