asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सिलवासा के सामरवरणी विस्तार से गुम हुई 22 वर्षीय युवती

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 11 अगस्त। सिलवासा पुलिस थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लिजा विजय कोकणी 3 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे सामरवरणी स्थित अपने घर से नमो अस्पताल सिलवासा जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चलने पर 5 अगस्त 2026 को सिलवासा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार गुम हुई युवती लिजा कोकणी की उम्र 22 वर्ष, कद लगभग 4 फीट 9 इंच, रंग गेहुँआ, चेहरा गोल तथा बाल लंबे और काले हैं। उनकी कद-काठी मजबूत बताई गई है। युवती हिंदी और अंग्रेजी भाषा जानती हैं। पुलिस के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को लिजाबेन के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल सिलवासा पुलिस थाने को सूचना दें।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन ने जिम्मेदारीपूर्वक फ्यूल का इस्तेमाल करने के लिए नागरिकों से की अपील

Asli Azadi

पीएम मोदी की संघ प्रदेश थ्रीडी के विकास मॉडल पर मुहर: प्रशासक प्रफुल पटेल एवं टीम की फिर एक बार की सराहना

Asli Azadi

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव फुटबॉल एसोसिएशन के पुरुषों की स्टेट लीग का हुआ सफल समापन

Asli Azadi

Leave a Comment