असली आजादी न्यूज नटवर्क, दमण, 9 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के पुलिस मुख्यालय नानी दमण की ओर से पुलिस विभाग में बडा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की 7 अगस्त 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद कुल 24 पुलिसकर्मियों के तबादले एवं नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल स्तर के कुल 24 पुलिसकर्मियों को दमण, दीव तथा दादरा नगर हवेली के विभिन्न थानों, शाखाओं और जिला मुख्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस कांस्टेबल नयन बागोने को दीव से दमण, पुलिस कांस्टेबल चंद्रेश रामा सोलंकी को दीव से दमण, हेड कांस्टेबल निलेश गोहिल को दानह से दमण, हेड कांस्टेबल (एसजी) प्रकाश माह्वावंशी को दानह से दीव, पुलिस कांस्टेबल धर्मेश हलपति को दमण से दानह, सचीन भंडारी को दमण से दानह, गिरीश आहिर को दानह से क्राइम ब्रांच पीएस दमण, पुलिस कांस्टेबल रिक्की पटेल को दानह से क्राइम ब्रांच पीएस दमण, पुलिस कांस्टेबल विशाल पांडे को दमण से क्राइम ब्रांच पीएस दमण, हेड कांस्टेबल (जीएस) अम्रेश पांडे को दानह से दमण, पुलिस कांस्टेबल शिवम पटेल को दमण से दीव, पुलिस कांस्टेबल जितेन्द्र चौहाण को दमण से दानह, पुलिस कांस्टेबल हितेश हलपति को दमण से दानह, हेड कांस्टेबल हितेश सोनवाने को दमण से दानह, पुलिस कांस्टेबल राहुल मिश्रा को दानह से दीव, पुलिस कांस्टेबल किंतुन गावित को दानह से दमण, पुलिस कांस्टेबल विजय धमोदिया को दानह से दमण पुलिस कांस्टेबल मोजेश चौधरी को दानह से दमण, एलडीसी प्रवीण पागी को पीएचक्यू दमण से दानह, हेड कांस्टेबल धमेन्द्र लकमणे दीव से दानह, कमलेश सोलंकी को दानह से दमण, धीरेन्द्र कुमार को दमण से क्राइम ब्रांच पीएस दमण, मोशिन खान को दमण से दानह और चेतन जोशी को दानह से दमण भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद कांस्टेबल पंड्या जे. वसंत, हेड कांस्टेबल नयन बी. राठौड और कांस्टेबल राहुल प्रदीप के स्थानांतरण एवं समायोजन को भी नियमित कर दिया गया है। यह आदेश डीआईजीपी दादरा नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के अनुमोदन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कुमार ज्ञानेश द्वारा जारी किया गया है।

