asliazadi
गुजरातदमण, दानह, दीव की खबरें

डुंगरा पुलिस ने घरफोड़ चोरी का किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, वलसाड, 4 अगस्त। वलसाड जिले के डुंगरा पुलिस स्टेशन ने घरफोड़ चोरी के एक मामले की छानबीन करते हुए कुछ दिनों में सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी का हिस्सा तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे से 12:30 बजे के बीच वापी तालुका के छरवाड़ा स्थित नेहा कॉम्प्लेक्स में एक फ्लैट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए। आरोपियों ने बेडरूम में रखे बैग से करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर डुंगरा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की। इसी दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को डुंगरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शहनवाज शेख (उम्र 20 वर्ष) और तस्लीम उर्फ गोटा (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में वापी क्षेत्र में रह रहे थे तथा मूल रूप से क्रमशः बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, घरफोड़ और अन्य आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके पेशेवर अपराधी होने की पुष्टि होती है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 हजार रुपये नकद, वनप्लस कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा आईटेल कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सूरत के पुलिस महानिरीक्षक प्रेमवीर सिंह और वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जाडेजा के मार्गदर्शन में चलाये गये यह पूरे ऑपरेशन को और वापी संभाग के पीएसआई बी.एन. दवे, पीआई बी.एन.गोहिल, पीएसआई के.आर. चोटलिया और डुंगरा सर्विलांस स्टाफ और टीम ने अंजाम दिया।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने पुरी में सहपरिवार भगवान श्री जगन्नाथ के किये दर्शन

Asli Azadi

पीएम मोदी के आह्वान पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दादरा नगर हवेली जिले में कम तेल की थाली-स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान का प्रारंभ

Asli Azadi

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में जूनियर डिवीजन एनसीसी के लिए हुई चयन प्रक्रिया

Asli Azadi

Leave a Comment