asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

बार-बार सदन बाधित होने पर सांसद उमेश पटेल ने जताई नाराजगी: लोकसभा के मकर द्वार पर सदन चलाओ का बैनर लेकर किया प्रोटेस्ट

– संसद चर्चा के लिए है, राजनीति के अखाड़े के लिए नहीं: सांसद उमेश पटेल – सदन बाधित होने से मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में आई भीषण बाढ से हुए नुकसान का मुद्दा उठाने का नहीं मिल रहा अवसर: उमेश पटेल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 27 जुलाई। बार-बार सदन बाधित होने पर दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल ने नाराजगी जताते हुए लोकसभा के मकर द्वार पर सदन चलाओ का बैनर लेकर प्रोटेस्ट किया। इस दौरान सांसद उमेश पटेल ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से आग्रह किया कि सदन चलने दिया जाए। सदन चलेगी तो ही जनता के मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि संसद चर्चा के लिए है, राजनीति के अखाड़े के लिए नहीं। उमेश पटेल ने कहा कि आज सदन बार-बार बाधित होने के कारण मुझे अपने संसदीय क्षेत्र संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव में आई भीषण प्राकृतिक आपदा, बाढ़ से हुए नुकसान तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने का अवसर नहीं मिल सका। संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है। यहां जनता की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए, समाधान निकलना चाहिए और सरकार से जवाबदेही तय होनी चाहिए न कि लगातार गतिरोध बना रहे। आज भी देश के सामने प्राकृतिक आपदाएं, किसानों की समस्याएं, युवाओं का भविष्य, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अनेक महत्वपूर्ण जनहित के विषय चर्चा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उमेश पटेल ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से विनम्र आग्रह करता हूं कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद को सुचारु रूप से चलने दें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति संवाद है, टकराव नहीं। सदन चलेगा, तभी जनता की आवाज सुनी जाएगी। सांसद उमेश पटेल ने देश पहले, जनता पहले, संसद पहले का सूत्र अपनाने की सभी से आग्रह किया।

Related posts

दानह में पहली बार ग्रामीण विस्तार में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Asli Azadi

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा का संकल्प : सायली में भाजपा का महावृक्षारोपण अभियान, 100 एकड़ में लगाए जाएंगे 48,000 से अधिक पौधे

Asli Azadi

ईंधन बचत के संदेश के साथ भाजपा ने दमण आए पर्यटकों का किया अभिनंदन

Asli Azadi

Leave a Comment