asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव संसदीय क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां आमंत्रित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दमण-दीव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का काम 04 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक किया गया। इसके बाद 10 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इस सूची पर 10 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दमण एवं दीव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, दमण ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा फॉर्म-9, फॉर्म-10, फॉर्म-11, फॉर्म-11ए तथा फॉर्म-11बी के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की साप्ताहिक सूची तैयार की जा रही है। 10 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक प्राप्त आवेदनों की सूची राजनीतिक दलों को 18 जुलाई को उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, ताकि नागरिक उसे देखकर आवश्यक होने पर संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य कर लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करें, जिससे अंतिम मतदाता सूची अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

Related posts

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा करने मत्स्य पालन, पशुपालन एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह पहुंचे दीव

Asli Azadi

भाजपा ने दलित चेहरे पर खेला दांव : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा की कमान महेश आगरिया को सौंपी

Asli Azadi

दीव सड़क हादसा: रफ्तार का कहर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार गंभीर रूप से घायल

Asli Azadi

Leave a Comment