– दीव एक्साइज विभाग के कर्मचारी बाउदास बीका और बुटलेगर के बीच शराब तस्करी को लेकर हो रही बातचीत का वीडियो एवं ऑडियो हुआ वायरल होने से मचा हडकंप – घोघला चेकपोस्ट पर कार्यरत कर्मचारी बाउदास बीका को किया यगा सस्पेंड: एक अन्य कर्मचारी प्रताप शांतिलाल वाजा को दिया गया कारण बताओ नोटिस
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 27 जुलाई। दीव एक्साइज विभाग के एक कर्मचारी और बुटलेगर के बीच दीव से गुजरात में विदेशी शराब पहुंचाने को लेकर हुई बातचीत का कथित ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मच गया है। वहीं वीडियो एवं ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और कार्यवाही शुरू कर दी। बताया गया है कि दीव चेक पोस्ट पर कार्यरत एक्साइज विभाग के कर्मचारी बाउदास बीका को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एक अन्य कर्मचारी प्रताप शांतिलाल वाजा को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। कथित ऑडियो एवं वीडियो में एक्साइज कर्मचारी एवं बुटलेगर के बीच गुजरात में शराब पहुंचाने के लिए घोघला चेकपोस्ट पार कराने के लिए पैसे की डिमांड का खुलासा हुआ है। यह कथित वीडियो एवं ऑडियो सघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के साथ ही गुजरात की सरहद में भी वायरल हो रहा है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि चेकपोस्ट से छोटे-बडे बुटलेगरों एवं खनिज चोरों से प्रतिदिन चेकपोस्ट पर 50 हजार से 1 लाख रूपये बेखौफवसूला जा रहा है। चल रही चर्चा के मुताबिक, इस मामले में कई और कर्मचारियों के शामिल होने से भी इनका नहीं किया जा सकता है। चेकपोस्ट पर कार्यरत कर्मचारियों और बुटलेगरों की मिलीभगत से दीव से शराब की तस्करी की जा रही थी, जिसका कथित वीडियो एवं ऑडियो के वायरल होने से खुलासा हुआ है।

