asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

परियारी ग्राम पंचायत में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन आज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 जुलाई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण और एडवोकेट बार एसोसिएशन के समन्वय से 28 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे परियारी ग्राम पंचायत में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एडवोकेट मयंक पटेल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के स्वास्थ्य अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए संवाद कानूनी जागरूकता, स्किल इंडिया मिशन, प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण, पीएम वन धन योजना के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही नालसा-ड्रग जागरूकता और वेलनेस, ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 के बारे में भी जानकारी देंगे। वकील ममता धोडी दहेज प्रथा के लिए कानूनी जानकारी देंगी। वकील नृति बी. राठोड घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में कानूनी जानकारी देंगी। वकील कृणाली भंडारी बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर कानूनी जानकारी देंगी।

Related posts

दमण वन विभाग ने वन महोत्सव के तहत आइवरी चिड़िया घर के परिसर में किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप को विकास के लक्ष्य की तरफ बढाया

Asli Azadi

दमण के दौरे पर पहुंचे मैक्सिकन प्रतिनिधि मंडल ने समृद्ध इतिहास और जीवंत विरासत की झलक को देखा

Asli Azadi

Leave a Comment