asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दादरा ग्राम पंचायत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दादरा का 73वां मुक्ति दिवस: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने वीर सेनानियों के बलिदान को किया नमन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 22 जुलाई। दादरा के 73वें मुक्ति दिवस के अवसर पर 22 जुलाई को दादरा ग्राम पंचायत द्वारा हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात दादरा मुक्ति संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को भावपूर्ण नमन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं एवं बडी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने दादरा मुक्ति संग्राम के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए कहा कि 22 जुलाई 1954 को वीर सेनानियों के अदम्य साहस एवं बलिदान के बल पर दादरा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिली। यह ऐतिहासिक दिवस आज भी देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने अपने संबोधन में कहा कि दादरा मुक्ति दिवस केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिन वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर दादरा को विदेशी शासन से मुक्त कराया, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से आ”ान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील पाटिल, सिलवासा ग्रामीण जिला अध्यक्ष दीपक प्रधान, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर, दादरा ग्राम पंचायत की सरपंच भारती हलपति, उपसरपंच कमलेश देसाई सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दादरा ग्राम पंचायत की ओर से सभी नागरिकों को 73वें दादरा मुक्ति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा वीर शहीदों के अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया गया।

Related posts

खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के लिए 113 खिलाड़ियों का दो दिवसीय असेसमेंट कैंप हेतु चयन

Asli Azadi

नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम विभाग ने दमण के इंडस्ट्रियल नोडल अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

Asli Azadi

पुड्डुचेरी के प्रतिनिधि मंडल ने दमण के सरकारी स्कूल का किया दौरा: पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल की शिक्षा व्यवस्था को सराहा

Asli Azadi

Leave a Comment