asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

12 ज्योतिर्लिंगों के संकल्प के साथ पदयात्रा पर निकले विपिन सिंह पहुंचे सिलवासा:त्र्यंबकेश्वर के लिए हुए रवाना

– हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जारी है आस्था की पदयात्रा, हिंदुत्व और राष्ट्र जागरण का संदेश दे रहे हैं विपिन सिंह
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 22 जुलाई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी विपिन सिंह इन दिनों भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा के पावन संकल्प को पूरा करने के लिए पूरे देश में पैदल यात्रा कर रहे हैं। लगभग 150 दिन पूर्व शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, हिंदुत्व और राष्ट्र जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। अब तक विपिन सिंह चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए सिलवासा, खानवेल होते हुए त्र्यंबकेश्वर (नाशिक) के लिए रवाना हुए। लगातार बारिश, कठिन रास्तों और अनेक चुनौतियों के बावजूद उनका उत्साह और श्रद्धा तनिक भी कम नहीं हुई है। उनका कहना है कि जब तक सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन नहीं हो जाते, तब तक यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। सिलवासा प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में विपिन सिंह ने बताया कि यह यात्रा केवल व्यक्तिगत आस्था नहीं, बल्कि युवाओं में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना जगाने का एक प्रयास है। उन्होंने वर्तमान में देश में शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वे भगवान महादेव से प्रार्थना करते हैं कि देश में न्याय, शांति और युवाओं के हित में सकारात्मक निर्णय हों, ताकि देश का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बने। विपिन सिंह की आगामी यात्रा भीमाशंकर और उसके बाद रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की ओर रहेगी।

Related posts

दमण – वरकुंड जंक्शन पर थार कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक: महेश आगरिया

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने माय भारत के संयुक्त सहयोग से मोटी दमण लाइट हाउस बीच पर निकाली यूनिटी मार्च

Asli Azadi

Leave a Comment