asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वरकुंड भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में नीलम प्रवीण मिटना की हुई नियुक्ति

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 19 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली अंौर दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के मार्गदर्शन में और दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में नीलम प्रवीण मिटना को वरकुंड भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर दमण जिला पंचायत सदस्य सुनीता हलपति, वरकुंड ग्राम पंचायत के उपसरपंच और वरकुंड ग्राम पंचायत के सदस्यों, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरेश भक्ति, निमेश दमणिया, दमण जिला भाजपा महामंत्री गणेश भंडारी, कविता कामली, दमण जिला भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त वरकुंड मंडल अध्यक्ष नीलम प्रवीण मिटना को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

दमण में आयोजित भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठन को लेकर हुई चर्चा

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन की ऐतिहासिक उपलब्धि

Asli Azadi

दमण सरकारी महाविद्यालय मंे 2 दिवसीय संगोष्ठी सत्र का हुआ समापन

Asli Azadi

Leave a Comment