asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने नवनिर्मित नमो एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

– 16 जुलाई 2026 को दमण से नई दिल्ली के लिए प्रस्तावित प्रथम वाणिज्यिक उड़ान के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर किया गया निरीक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित दमण के नमो एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 16 जुलाई 2026 को दमण से नई दिल्ली के लिए प्रस्तावित प्रथम वाणिज्यिक उड़ान के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने एयरपोर्ट टर्मिनल, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, चेक-इन काउंटर, आगमन एवं प्रस्थान क्षेत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने तथा उद्घाटन उड़ान के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि नमो एयरपोर्ट दमण का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से दमण की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क को नई गति मिलेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, निवेश एवं आर्थिक गतिविधियों को व्यापक प्रोत्साहन प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि नमो एयरपोर्ट, दमण का उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। अब 16 जुलाई 2026 से दमण और नई दिल्ली के बीच प्रथम वाणिज्यिक उड़ान के संचालन के साथ यह एयरपोर्ट क्षेत्र की कनेक्टिविटी और समग्र विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

Related posts

सूरत एवं भरूच से महाबलेश्वर प्रवास पर जा रहे यात्रियों की सांसद उमेश पटेल ने की मदद

Asli Azadi

मिशन लक्षद्वीप: प्रशासक प्रफुल पटेल लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती पहुंचे

Asli Azadi

नानी दमण जेटी के पास समुद्र में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Asli Azadi

Leave a Comment