– डीडीए चेयरमैन लखम टंडेल ने दिलीपनगर में हुए विकास कार्यों की रखी रूपरेखा – दिलीपनगर के तेजस्वी विद्यार्थियों का किया गया सम्मानित: दिलीपनगर के 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का भी हुआ सम्मान
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 जुलाई। दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन ने 12 जुलाई रविवार को अपनी 25वां वार्षिक सिल्वर जुबिली सामान्य सभा का आयोजन नंदहरी पार्टी हॉल में किया। दिलीपनगर महिला मंडल के सदस्यों ने प्रार्थना द्वारा सभा की शुरआत की। डीएमएम की चेयरमैन वैशाली भट्ट ने स्वागत करते हुए अपना भाषण दिया और दिलीपनगर महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से विवरण किया। डीडीए के जनरल सेक्रेटरी कैलाश शर्मा ने पिछले साल का वार्षिक सभा की प्रोशेशिंग रीडिंग किया। ट्रेजरर अनोज टंडेल ने 2025-2026 का बैलेन्स शीट भी प्रस्तुत किया और सामान्य सभा में सभी सदस्यों की मंजूरी से पारित किया। पूरी मेहनत, लगन से अपना योगदान देकर दिलीपनगर को आज एक मॉडल सोसाइटी के रूप में बनाने के लिए दिलीपनगर के लोगों ने डीडीए चेयरमैन लखम टंडेल को स्टैंडिंग ओवेशन के साथ तालियां बजाकर सम्मान दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष जयेश जोशी ने अपने भाषण में बच्चों और यंगस्टर को मोटिवेशन करते हुए बड़े सपने देखने के लिए उत्साहित किया। डीडीए के चेयरमैन लखम टंडेल द्वारा इन 25 सालों में किये गए काम और दिलीपनगर का विकास करने के लिए किए कामों का विवरण दिया गया। विशेषकर दिलीपनगर ग्राउंड पर होने वाली सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। दिलीपनगर की रोड के बारे विस्तार से लोगों को बताया और एक मॉडल सोसाइटी बन बन गया है। बाकी लोगों के लिए एक उदाहरण पेश किया गया है, बाहर के लोग भी आकर इस सोसाइटी को देखें। इस रोड को बनाने में प्रशासक प्रफुल पटेल और दमण प्रशासन का पूरा सहयोग है। साथ ही पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट का भी सहयोग दिलीपनगर का रोड बनाने में मिला है इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। हर साल की तरह इस साल भी दिलीपनगर के करीब 88 होनहार विद्यार्थियों को मेडल, इनाम और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 7 बहुमुखी प्रतिभावान बच्चों को सर्टिफिकेट, इनाम और विशेष ट्रॉफी दी गई। दिलीपनगर के 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के 8 बुजुर्गों का भी शॉल ओढाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर डीडीए चेरमैन लखम टंडेल, वाइस चेयरमैन हरीश टंडेल एवं प्रकाश टंडेल, जनरल सेक्रेटरी कैलाश शर्मा, ट्रेजरर अनोज टंडेल, जॉइंट ट्रेजरर सुधीर पटेल, जॉइंट सेक्रेटरी अल्पेश उपाध्याय, उमेश मित्तल, दिनेश मित्तल, ईश्वर टंडेल, राजेश राठौर, नीलेश टंडेल, दिशांग टंडेल और महिला मंडल की चेयरमैन वैशाली भट्ट के साथ वाइस चेयरमैन प्रमिला सोलंकी, जॉइंट सेक्रेटरी प्राजक्ति टंडेल, ट्रेजरर जागृति टंडेल, जॉइंट ट्रेजरर बीनाबेन, निर्मला माछी, राखी उपाध्याय, प्रिती पटेल, सीमा भार्गव, डिंपल तंबोली, कृतिका टंडेल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का पूरा संचालन राजेश राठौर और सीमा भार्गव ने किया। इस मौके पर दिलीपनगर के भारी तादाद में भाई, बहन और बच्चे उपस्थित रहे। प्रोग्राम के बाद भोजन की भी व्यवस्था रखी गई थी।

