asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा का संकल्प : सायली में भाजपा का महावृक्षारोपण अभियान, 100 एकड़ में लगाए जाएंगे 48,000 से अधिक पौधे

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा द्वारा स्थानीय वन विभाग के सहयोग से आज दादरा नगर हवेली के सायली ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की उपस्थिति में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से सायली क्षेत्र की 100 एकड़ से अधिक भूमि पर 48,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढि़यों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की आवश्यकता नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प ले। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक पेड़ माँ के नाम जैसे जनआंदोलनों से प्रेरणा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में हरित वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण देना है। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतु माढ़ा, प्रदेश सचिव द्वारिकानाथ पांडे, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, दमण नगरपालिका की अध्यक्षा दीपिका टंडेल, सिलवासा ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रधान, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान, सभी काउंसिलरों, जिला पंचायत के सभी सदस्य, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

Related posts

दमण की बांसवाडा गारमेंट्स कंपनी को प्रदूषण फैलाना पडा भारी: प्रदूषण नियंत्रण समिति ने ठोका 1.47 करोड़ रू.का जुर्माना

Asli Azadi

वलसाड की गोपाल डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 57 किलो संदिग्ध पनीर किया नष्ट

Asli Azadi

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत डीएमसी की टीम ने सत्येश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

Asli Azadi

Leave a Comment