asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के आईआईआईटी कैंपस में एआई के उपयोग से वेस्ट ऑफ वेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 02 जुलाई। दीव में आईआईआईटी वडोदरा और आईआईटी रूरकी के संयुक्त प्रयास से आईआईआईटी दीव कैंपस में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सर्क्युलर इकोनॉमी एवं टिकाऊ कचरा व्यवस्थापन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका के बारे में चर्चा की गई। इस वर्कशॉप में टिकाऊ विकास के लिए उभर रही नई तकनीकियों के उपर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, संशोधकों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईआईआईटी वडोदरा के डायरेक्टर प्रोफेसर धर्मेन्द्र सिंह एवं आईआईटी रूरकी के डायरेक्टर के. के. पंत ने टिकाऊ कचरा प्रबंधन, सर्क्युलर इकोनॉमी की पद्दतियों एवं बाहर उपयोग होने वाले संशाधन को प्रोत्साहन देने के लिए एआई की परिवर्तनकारी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गतघेलवाड सरपंच हिताक्षी पटेल ने वितरित किया पीएम मोदी की पुस्तक 25 वर्ष जन सेवा ही देश सेवा

Asli Azadi

सडक दुर्घटना मामले में आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय ने ठहराया दोषी: पीड़िता को मिलेगा 25 हजार का मुआवजा

Asli Azadi

डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल ने नाइट मार्केट के दुकानदारों के साथ मिलकर मनाया प्रशासक प्रफुल पटेल का जन्मदिन

Asli Azadi

Leave a Comment