asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी की दमण यात्रा पर पूर्व सांसद लालू पटेल ने पटलारा में किया जनसंवाद: नागरिकों को 5 जून को बडी संख्या में उपस्थित रहने का किया आह्वान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 03 जून। पीएम मोदी की 5 जून को होने वाली प्रस्तावित दमण यात्रा को लेकर पूर्व सांसद लालू पटेल ने आज पटलारा के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर जनसंवाद किया। इस अवसर पर पटलारा ग्राम पंचायत के सरपंच विजय पटेल, पटलारा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सतिष पटेल भी उपस्थित रहे। पूर्व सांसद लालू पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनसंवाद के माध्यम से 5 जून को होने वाले पीएम मोदी के दमण दौरे के कार्यक्र में बडी संख्या में शामिल होने के लिए नागरिकों को आमंत्रण दिया। साथ ही नागरिकों को बताया कि पीएम मोदी प्रदेशवासियों को कई बडी सौगातें देने के लिए आ रहे हंै। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि बडी संख्या में उपस्थित रहकर पीएम मोदी का स्वागत एवं अभिवादन करें। ग्रामीणों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत करने के लिए अपना पूरा उत्साह दिखाया।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने नवनिर्मित नमो एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने दीव में की समीक्षा बैठक

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी की विकास यात्रा के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भीमपोर पंचायत घर पर प्रशासन आपके द्वार और हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment