asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित दमण यात्रा को लेकर भाजपा ने ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंवाद अभियान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित 5 जून 2026 की दमण यात्रा की पूर्व तैयारियों के दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रदेश भाजपा द्वारा दमण जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया। दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इन जनसंवाद कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया की विशेष उपस्थिति रही। प्रथम जनसंवाद कार्यक्रम दमणवाड़ा ग्राम पंचायत स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, सरपंच कल्पना हलपति, भाविक हलपति, जिला पंचायत सदस्य मुकेश गोसावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया गया। द्वितीय जनसंवाद कार्यक्रम दुनेठा ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुनेठा की सरपंच आशा पटेल, युवा नेता संजय पटेल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।तृतीय जनसंवाद कार्यक्रम दाभेल ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दाभेल की सरपंच हेमाक्षी पटेल, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

दमण पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से 70 खोए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को सौंपे: डिजिटल पुलिसिंग में बड़ी उपलब्धि

Asli Azadi

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में दीव मूल के पोर्तुगीज, ब्रिटिश सहित 14 नागरिकों की मौत से पूरे प्रदेश में मातम छाया

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में महेश आगरिया के कार्यकाल का पहला साल आज पूरा

Asli Azadi

Leave a Comment