असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 मई। दमण के कड़ैया ग्रुप ग्राम पंचायत द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया, दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, कडैया पंचायत सरपंच शंकर पटेल, जिला पंचायत सदस्य हर्षल पटेल, दमण जिला पंचायत पूर्व प्रमुख नवीन पटेल सहित अन्य महानुभावों ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। पंचायत द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

