asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 अंतर्गत भाजपा का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन नानी दमण स्थित कोली पटेल समाज हॉल में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में दादरा नगर हवेली के तीनों जिलों, सिलवासा शहर जिला, सिलवासा ग्रामीण जिला एवं खानवेल जिला के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रशिक्षण शिविर दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल, सुनील पाटिल, सिलवासा शहर जिला अध्यक्ष शांतु पुजारी, सिलवासा ग्रामीण जिला अध्यक्ष दीपक प्रधान, खानवेल जिला अध्यक्ष सनी भीमरा एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं युद्धजनित संकट के चलते प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से किए गए ईंधन बचत के आ”ान को आत्मसात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया एवं प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल मोटरसाइकिल के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके इस प्रयास ने कार्यकर्ताओं के बीच सादगी, अनुशासन एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का एक सशक्त आंदोलन है।संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा संगठन की आत्मा हैं। ऐसे वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाते हैं। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी समय में जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार एवं प्रदेश संगठन की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

Related posts

दमण पुलिस ने साइबर क्राइम का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Asli Azadi

प्रशासक प्रफु ल पटेल ने आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में लगातार 4 दिनों तक ग्राउंड जीरो पर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Asli Azadi

जेम्स ऑफ इंडिया पहल के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दमण में हुई जागरूकता बैठक

Asli Azadi

Leave a Comment