असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, 11 मई, दमण। संघ प्रदेश दमण में ”सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026” के अंतर्गत भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रभास पाटन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आज प्रात: 09.00 बजे से स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ”सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026” का आयोजन देशभर में किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से ”सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026” के विभिन्न आयोजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का निहारा। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं भारतीय विरासत के प्रति गौरव की भावना का संचार हुआ।

