asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी में नमोत्सव का आज से होगा आगाज, भारत के संस्कार, संस्कृति और संकल्प का है महोत्सव

असली आजादी न्यूज नेटवक, दमण 23 अप्रैल। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित मल्टी मीडिया शो ”नमोत्सव” का आयोजन होने जा रहा है। आज 24 अप्रैल से संघ प्रदेश में इसका आगाज होने जा रहा है। दमण के स्वामी विवेकानंद ग्राउंड में शाम 7 बजे से नमोत्सव का प्रारंभ होगा। 26 अप्रैल को खानवेल के चौडा ग्राउंड और 27 अप्रैल को सिलवासा के सायली स्टेडियम में नमोत्सव का आयोजन किया जाना है। 120 कलाकारों के साथ मल्टी मीडिया शो के साथ इस नमोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन प्रसंगों, उनके संघर्ष काल, नेतृत्व और देश भक्ति की झांकी प्रस्तुत की जायेगी। संघ प्रदेश में नमोत्सव जनता जनार्दन के लिए देश भक्ति की भावना से प्रेरित और प्रेरणादायी साबित होने वाला है। संघ प्रदेश का हरेक नागरिक इस बात को जानता है कि केंद्र में मोदी सरकार के गठन और 2016 में प्रशासक प्रफुल पटेल को संघ प्रदेश की कमान सौंपने के बाद इस प्रदेश ने सफलता के सारे शिखर सर किये है। शिक्षा हो या स्वास्थ्य हो, पर्यटन हो या इंफ्रास्ट्रक्चर हो, सामाजिक सुरक्षा हो या औद्योगिक शांति हो हर क्षेत्र में इस प्रदेश में अद्भुत काम हुआ है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में इस कालखंड को सदियों तक याद रखा जायेगा।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित दमण पुस्तक मेले को मिला जनता का अद्भुत प्रतिसाद

Asli Azadi

दमण डिप्टी कलेक्टर ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा: पर्याप्त मात्रा में है एलपीजी गैस का भंडार

Asli Azadi

दमण में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती एवं चौथे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment