asliazadi
Otherदमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 05 मार्च। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल दीव जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु दीव जिले के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 02 नंदघरों, क्रमांक 01 एवं 07 का लोकार्पण किया। इन नंदघरों के लोकार्पण से सगर्भा माताओं, धात्री माताओं तथा 06 महीने से 06 वर्ष तक के बच्­चे लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर प्रशासक प्रफुल पटेल ने सभी लाभार्थियों को फ्रूट बास्­केट देकर सम्­मानित किया। साथ ही प्रशासक प्रफुल पटेल ने इस दौरान आंगणवाड़ी शिक्षकों तथा आंगणवाड़ी सहायकों से बात की और उन्­हें बेहतर एवं प्रभावी काम करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर सभी आंगणवाड़ी कार्यकर्ता­ओं द्वारा यह संकल्­प लिया गया कि संपूर्ण दीव जिले को कुपोषण मुक्­त रखेंगे। इसके साथ ही पंचायत घर सरदार वल्­लभभाई पटेल पंचायत का उद्धाटन समारोह भी सरपंच एवं अन्­य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। तदुपरांत प्रशासक प्रफुल पटेल ने मलाला-नागवा रोड अलाइनमेंट, एनेक्­सी सर्किट हाउस का विस्­तार तथा जलंधर सर्किट हाउस के विस्­तार का दौरा किया और इन विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। इसके उपरांत प्रशासक प्रफुल पटेल ने चंद्रिका माता जंक्­शन से खुकरी मेमोरियल तक प्रोमीनाड रोड, सेंट असीसी चर्च एवं दीव अस्­पताल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने, निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होनी चाहिए।

Related posts

पीएनबी के सहयोग एवं प्रशासन के समन्वय से कचीगाम सरपंच फाल्गुनी पटेल ने बाढ प्रभावितों को वितरित किया राशन किट

Asli Azadi

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का रिकॉर्ड 25 स्थानों की वृद्धि के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन, समग्र भारत में प्राप्त किया 5वाँ क्रमांक

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप के एंड्रोट टापू पर नौकादल के मेडिकल कैंप का किया उद्घाटन

Asli Azadi

Leave a Comment