asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दादरा नगर हवेली में दो दिवसीय रोजगार मेला संपन्न: दूसरे दिन 369 युवाओं का हुआ चयन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 25 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। रोजगार मेला के द्वितीय चरण में आज सामरवरणी पंचायत हॉल में आयोजित रोजगार मेला में 369 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। रोजगार मेला का प्रथम चरण 24 फरवरी 2026 को खानवेल में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 453 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। द्वितीय चरण 25 फरवरी 2026 को सामरवरणी पंचायत हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 369 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। दोनों दिनों में कुल मिलाकर 822 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 526 पुरुष और 296 महिलओं का चयन किया गया। यह तथ्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों का चयन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कदम है। इससे क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं कार्यबल में उनकी सक्रिय भागीदारी को बल मिलेगा। प्रशासक के दूरदर्शी नेतृत्व एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। दो दिवसीय रोजगार मेला शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए तथा नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सोमनाथ महादेव और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करके लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

दमण में कृषि भूमि को एनए में परिवर्तन करने के लिए आयोजित विशेष शिविर में 52 लोगों को प्रदान की गई सनद

Asli Azadi

प्रधानमंत्री मोदी के 8वें दौरे से दमण को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा विस्तार

Asli Azadi

1 comment

zoritoler imol May 8, 2026 at 7:25 pm

Fantastic website. A lot of useful information here. I am sending it to several buddies ans also sharing in delicious. And certainly, thank you to your effort!

Reply

Leave a Comment