asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दमण की नदियों और वातावरण में वापी की ओर से फैलाये जा रहे प्रदूषण की शिकायत की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 जनवरी। दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने दमण की खूबसूरती पर प्रदूषण का ग्रहण लगाने वाले वापी के उद्योगों एवं केमिकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। सांसद उमेश पटेल ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि दमण की दमणगंगा नदी और कोलक नदी अब नदी नहीं बल्कि केमिकल नालों में बदल चुकी है। पिछले कई दशकों से इन दो नदियों में वापी और उसके आस-पास के क्षेत्रों की औद्योगिक ईकाइयों द्वारा केमिकल युक्त पानी छोडा जा रहा है। जिसके कारण दमण का भू-जल भी प्रदूषित हो गया है। दमण क्षेत्र के कई बोरवेल का पानी पीने योग्य नहीं रहा है। इस पानी में भारी धातुएं और टॉक्सिक केमिकल पाए जा रहे हैं। इससे नागरिकों में कैंसर, किडनी, लीवर तथा श्वास सहित की बीमारियां बढ रही है। सांसद उमेश पटेल ने इस समस्या को मानव जीवन के अधिकार पर सीधा हमला बताते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रधानमंत्री जी से मांग की है। सांसद उमेश पटेल ने दमण के पर्यावरण के साथ खिलवाड करने वाले लोगों की शिकायत करते हुए कहा कि पूर्व के वर्षो में कई बार प्रदूषण से जुडी शिकायतें, रिपोर्ट और चेतावनियां देने के बावजूद केमिकल माफियाओं के खिलाफ संबंधित गुजरात की अथॉरिटी द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके कारण दमण की जनता को जहरीला पानी और जहरीली हवा में श्वास लेना पड रहा है। सांसद उमेश पटेल ने पत्र के आखिर में दमण में वापी की ओर से फैलाये जा रहे प्रदूषण को रोकने के लिए 9 बिंदुओं की ओर पीएम मोदी का ध्यान आकर्षित कर जरूरी कदम उठाने की मांग की है। सांसद उमेश पटेल ने 1) दमणगंगा एवं कोलक नदी को “री५ी१ी’८ ढङ्म”४३ीि फ्र५ी१ र३१ी३ूँ” घोषित किया जाए, 2) वापी को उ१्र३्रूं”८ ढङ्म”४३ीि कल्लि४२३१्रं’ अ१ीं घोषित किया जाए, 3) उढउइ, पर्यावरण मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय की संयुक्त उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की जाए, 4) सभी प्रदूषण फैलाने वाली फै्ट्रिरयों पर ऋकफ दर्ज कर आपराधिक कार्यवाही की जाए, 5) दोषी उद्योगों पर भारी एल्ल५्र१ङ्मल्लेील्ल३ं’ उङ्मेस्रील्ल२ं३्रङ्मल्ल लगाया जाए, 6) ेी१ङ्म छ्र०४्रि ऊ्र२ूँं१ॅी व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए, 7) दमण के भू-गर्भ जल संरक्षण हेतु विशेष ठं३्रङ्मल्लं’ ॠ१ङ्म४ल्लि६ं३ी१ फी्न४५ील्लं३्रङ्मल्ल ढंू’ंॅी घोषित किया जाए, 8) क्षेत्र की जनता के लिए सुरक्षित पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत की जाए, 9) प्रभावित लोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य सर्वे एवं मुफ्त इलाज की योजना लागू करने जैसे कदम उठाने की मांग की है। सांसद उमेश पटेल ने दमण जिला कलेक्टर, वलसाड जिला कलेक्टर और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी अपने पत्र की कॉपी भेजी है।

Related posts

सोमनाथ अमृतपर्व-2026 में शामिल होनें के लिए दीव एयरपोर्ट पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का भाजपाईयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Asli Azadi

एसआईआर के बाद दमण और दीव में मतदाता सूची का ड्राफ्ट हुआ जारी

Asli Azadi

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत डीएमसी की टीम ने सत्येश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

Asli Azadi

Leave a Comment