asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पुड्डुचेरी के प्रतिनिधि मंडल ने दमण के सरकारी स्कूल का किया दौरा: पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल की शिक्षा व्यवस्था को सराहा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 दिसंबर। पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में लाई गई शिक्षा क्रांति की महक पूरे देश में फैल चुकी है। हमारे प्रदेश की आधुनिक सरकारी स्कूलों के बिल्डिंगों सहित का इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक शिक्षा पद्धति एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की चर्चा देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में पहुंच चुकी है। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत पुड्डुचेरी का शिक्षा प्रतिनिधि मंडल दमण दौरे पर पहुंचा है। आज इस प्रतिनिधि मंडल ने रिंगणवाडा स्थित पीएम श्री चंद्रशेखर आजाद सरकारी स्कूल का दौरा किया। जहां पर स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था को देखकर प्रतिनिधि मंडल काफी प्रभावित हुआ। प्रतिनिधि मंडल ने मीडिया के साथ बातचीत में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल की शिक्षा व्यवस्था की खुलकर सराहना की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन कमाल का है। हमने देखा कि इस केन्द्रशासित प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने बेहतरीन शिक्षा प्रणाली स्थापित किया है। हम समझ सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए कितनी कोशिश कर रहे हैं। यह असल में समाज में बदलाव ला रहा है और मुझे यकीन है कि 2047 तक हमारा देश एक विकसित भारत बन जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है। हम असल में बहुत प्रभावित हैं। देश की पूरी युवा पीढ़ी अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐसे व्यक्ति के रूप में देख रही है जो हमें न सिर्फ विकसित, बल्कि देश को मामले में सुपर विकसित राष्ट्र बनाएगा। पुड्डुचेरी के प्रतिनिधि मंडल में ईबीएसबी/टीचर्स के नोडल ऑफिसर बी. बालाप्रदीप, के. के. स्नेहाप्रभा, अनिथा एन. के., मिनी थॉमस, शीना एम. के., राखी आर., अंजना एन. सी. के साथ सेवानिवृत्त प्रोफेसर इरिन्गल कृष्णन, सेवानिवृत्त डीईओ सुनीलकुमार, नावेल एकेडमी ईझीमाला के एसोसिएट प्रोफेसर रथीश, सेवानिवृत्त डीईओ सुरेश बाबू पीपी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर ईलसम्मा सी. एम. एवं शीबा एन. जी. (एचएसए केरला) शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल का स्कूल में पहुंचने पर स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Related posts

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में जूनियर डिवीजन एनसीसी के लिए हुई चयन प्रक्रिया

Asli Azadi

प्रधानमंत्री की चिंतन बैठक से कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज: 23-24 सितंबर को होगी मंत्रियों की क्लास

Asli Azadi

दमण के राजीव गांधी सेतु से मां-बेटे ने लगाई छलांग: स्थानीय मछुआरों ने बचाई दोनों की जान

Asli Azadi

Leave a Comment