asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी की जिला पंचायतों और म्युनिसिपल काउंसिलों में भाजपा के प्रमुख-उपप्रमुखों की हुई सर्वसम्मति से नियुक्तियां

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में फिर एक बार सभी स्थानीय स्वराज संस्थाओं में डबल इंजन की सरकारें स्थापित हो गई। आज प्रदेश की तीनों जिला पंचायत और दो म्युनिसिपल काउंसिलों में भाजपा के प्रमुख और उपप्रमुख की नियुक्तियां सर्वसम्मति से हो गई है। दमण जिला पंचायत में प्रमुख धरम पटेल और उपप्रमुख रीना पटेल, दमण म्युनिसिपल काउंसिल में प्रमुख दीपिका टंडेल और उपप्रमुख मुकेश पटेल, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत में प्रमुख निशा भावर और उपप्रमुख विनय सोन्या, सिलवासा म्युनिसिपल काउंसिल में प्रमुख सोमनाथ देवरे और उपप्रमुख कविता सिंह, दीव जिला पंचायत में प्रमुख रंजिताबेन कोटिया और उपप्रमुख नानजी बाबू को सर्व सम्मति से चुना गया है। भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने दमण जिला पंचायत और दमण म्युनिसिपल काउंसिल में प्रमुख और उपप्रमुख की चयन प्रक्रिया को संपन्न कराया। दोनों ही भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त प्रमुखों और उपप्रमुखों को शुभकामनाएं देकर उनका अभिवादन किया। संघ प्रदेश थ्रीडी के भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने दादरा नगर हवेली में जिला पंचायत और सिलवासा म्युनिसिपल काउंसिल में इसी तरह सर्वसम्मति से प्रमुख और उपप्रमुख नियुक्तियां कराई। भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने भी नवनियुक्त प्रमुखों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दीव का जिम्मा भाजपा नेता विशाल टंडेल को सौंपा गया था। उन्होंने दीव जिला पंचायत के प्रमुख और उपप्रमुख की चयन प्रक्रिया को सर्वसम्मति से संपन्न कराया। विशाल टंडेल ने भी नवनियुक्त प्रमुख और उपप्रमुख को बधाई एवं शुभकामनाएं दी थी। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार तीनों जिलों की पांचों स्थानीय स्वराज संस्थाओं में प्रमुखों और उपप्रमुखों की नियुक्ति में जातीय समीकरण को अच्छी तरह से साधा है। साथ ही साथ क्षेत्रीय समीकरण को भी अच्छे से प्रतिनिधित्व दिया है। दमण जिला पंचायत में पहली बार मोटी दमण को प्रतिनिधित्व देते हुए जिला पंचायत प्रमुख की कमान परियारी जिला पंचायत सदस्य धरम पटेल को सौंपते हुए उन्हें दमण जिला पंचायत प्रमुख बनाया है। तो दूसरी तरफ नानी दमण के सोमनाथ क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देते हुए रीना पटेल को उपप्रमुख बनाया है। भाजपा ने दमण म्युनिसिपल काउंसिल में माछी और पटेल का कॉम्बिनेशन बैठाते हुए माछी काउंसिलर दीपिका टंडेल को प्रमुख और मुकेश पटेल को उपप्रमुख बनाया है। दीव जिला पंचायत के इतिहास में पहली बार खारवा समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए रंजीताबेन कोटिया को प्रमुख बनाया है। सिलवासा म्युनिसिपल काउंसिल में भी भाजपा ने नया प्रयोग करते हुए मराठी समाज के काउंसिलर सोमनाथ देवरे को प्रमुख और उत्तर भारतीय समाज कीकाउंसिलर कविता सिंह को उपप्रमुख का पद परप्रांतीय मतदाताओं को प्रतिनिधित्व करने वाले काउंसिलरों को सौंपा है। दादरा नगर हवेली जिला पंचायत प्रमुख की जिम्मेदारी शिक्षित और युवा आदिवासी महिला निशा भावर को फिर एक बार सौंपकर पार्टी ने आनेवाले सालों के लिए नई पीढी को सत्ता हस्तांतरण के साफ-साफ संकेत दे दिये हंै। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में आज नवनियुक्त प्रमुखों और उपप्रमुखों का समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दमण में जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल और उनकी टीम, दादरा नगर हवेली में प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनिल पाटील, भाजपा जिला प्रमुखों में शांतु पुजारी, दीपक प्रधान और सनी भीमरा और उनकी टीम तथा दीव में जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमणे और उनकी टीम ने आज स्थानीय स्वराज संस्थाओं में नवनियुक्त प्रमुखों और उपप्रमुखों का स्वागत एवं अभिवादन किया।

Related posts

विरास ढाबा को मिले रेस्तरां ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड को प्रशासक प्रफुल पटेल को किया समर्पित

Asli Azadi

फिक्की संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से वैश्विक व्यापार अवसरों की खोज पर दमण में बी2बी बैठकों का आयोजन करेगा

Asli Azadi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संघ प्रदेश थ्रीडी का यादगार दौरा संपन्न: संघ प्रदेश के चौमुखी विकास देखकर हुईं प्रभावित

Asli Azadi

Leave a Comment